मध्य प्रदेश

Chhatarpur: आध्यात्मिक साधना के लिए एकांतवास पर जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री

Admindelhi1
6 March 2026 4:42 PM IST
Chhatarpur: आध्यात्मिक साधना के लिए एकांतवास पर जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री
x
"धार्मिक आयोजन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने लिया ब्रेक"

छतरपुर: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की है कि वह एक महीने के लिए एकांतवास में जा रहे हैं। गुरु की आज्ञा से बाबा बागेश्वर एक माह तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे और इस दौरान पूरी तरह साधना एवं ईश्वर भक्ति में लीन रहेंगे।

बताया गया है कि यह साधना उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के बर्फीले पहाड़ों में की जाएगी। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, कथा, दिव्य दरबार या सामाजिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।

मई महीने में होने वाले इस एकांतवास के दौरान वे मोबाइल फोन, टीवी, सोशल मीडिया और इंटरव्यू से भी पूरी तरह दूर रहेंगे। उनका पूरा समय साधना, ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास में बीतेगा। बागेश्वरधाम से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह साधना आध्यात्मिक ऊर्जा और तपस्या के लिए की जा रही है। इस अवधि में धाम से जुड़े नियमित कार्यक्रम भी सीमित रह सकते हैं।

गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश-विदेश में आयोजित कथाओं और अपने दिव्य दरबार को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अब उनके एक महीने के एकांतवास की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है।

Next Story