- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur: टूटी...
मध्य प्रदेश
Chhatarpur: टूटी पुलिया में गिरी बाइक, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
Sarita
28 Aug 2025 12:29 PM IST
Chhatarpur छतरपुर: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुतरी गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 8 बजे उस समय हुआ जब दोनों राजनगर से महाराजपुर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, मृतक बाइक पर सवार थे और रास्ते में पुतरी गांव के पास एक पुलिया टूटने से उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया काफी समय से जर्जर हालत में थी और प्रशासन को इसकी सूचना कई बार दी गई, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
हादसे को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है और वे प्रशासन से पुलिया की मरम्मत और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsChhatarpurपुलियाबाइकमां-बेटेमौतChhatarpurculvertbikemother and sondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





