- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur: प्रशासन ने...
मध्य प्रदेश
Chhatarpur: प्रशासन ने गुटखा गोदाम पर मारा छापा, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
Sarita
15 Jun 2025 6:19 AM IST
Chhatarpur छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर कस्बे के वार्ड क्रमांक 3 में अजय यादव पुत्र रामपाल यादव के मकान को चोरी छिपे किराए पर लेकर अवैध रूप से गुरु गुटखा का भंडारण किया जा रहा था और वहीं से यह गुटखा नगर व क्षेत्र में बेचा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 7:00 बजे राजस्व टीम जिसमें तहसीलदार रंजना यादव, पटवारी टीम व खाद्य विभाग से वंदना जैन अपनी टीम के साथ मौजूद थी। पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल रामकिशोर, कांस्टेबल संदीप यादव व महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी, मौके पर तंबाकू मिश्रित गुरु गुटखा के 11 पॉली बैग मिले।
गृहस्वामी रामपाल यादव पुत्र नाथूलाल यादव का कहना है कि करीब पांच-छह माह पूर्व मैंने अपना मकान पुरानी गल्ला मंडी हरपालपुर निवासी दुर्गा चौबे पुत्र स्वर्गीय मूलचंद चौबे को किराए पर दिया था और किराया वही देता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बंदना जैन ने भी दुर्गा चौबे को फोन पर कॉल किया लेकिन उनका फोन बंद था, जिसके कारण गुटखे की सैंपलिंग नहीं हो सकी और माल को सील कर थाने में रखवा दिया गया।
जबकि सूत्रों की माने तो दुर्गा चौबे के साथ पिपरसनियां भी इस अवैध गुटखा कारोबार में शामिल है। देर रात होने के कारण पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम वापस चली गई लेकिन लहचूरा रोड और हरिहर रोड पर अवैध गुटखे के भंडारण पर कार्रवाई नहीं हो सकी, जो शहर के बाहर भंडारण कर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाता है।
तहसीलदार रंजना यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मैं मौके पर आई और वहां 11 पॉली बैग में तंबाकू मिश्रित अवैध गुटखा मिला। मैंने गुटखा मालिक को भी फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। खाद्य विभाग की टीम ने पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
TagsChhatarpurप्रशासनगुटखा गोदामछापाChhatarpurAdministrationGutkha GodownRaid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





