- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur: 11 साल के...
मध्य प्रदेश
Chhatarpur: 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार
Sarita
6 March 2025 12:42 PM IST

x
Chhatarpur छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्चे की हत्या पड़ोसी ने की है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. परिजन बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना छतरपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी की है. जहां बुधवार शाम को एक 11 साल के बच्चे की पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. घायल बच्चे को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा कॉलोनी छतरपुर निवासी राकेश कुशवाह का 11 वर्षीय पुत्र मोनू बुधवार शाम को राजू कुशवाह के घर मोबाइल चार्ज करने गया था. जहां बंडू कुशवाह नाम का युवक उसे जान से मारने की नीयत से एक कमरे में ले गया और उसका गला घोंट दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने उस पर दरांती (सब्जी काटने का औजार) से भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन तब तक लोगों ने देख लिया और बच्चे को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
लोगों ने बमुश्किल युवक से दरवाजा खुलवाया और बच्चे को मुक्त कराया। परिजनों की मदद से बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को तुरंत पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाने के एसआई मनोज गोयल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। देर रात तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
TagsChhatarpurबच्चेहत्याआरोपीगिरफ्तार Chhatarpurchildmurderaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





