मध्य प्रदेश

फर्जी बिल से ठेकेदार से 7 लाख हड़पने का मामला: सरपंच सचिव के खिलाफ शिकायत

Gulabi Jagat
6 Nov 2025 3:34 PM IST
फर्जी बिल से ठेकेदार से 7 लाख हड़पने का मामला: सरपंच सचिव के खिलाफ शिकायत
x
Raisen रायसेन। जनपद पंचायत बड़ी के पनागर निवासी ठेकेदार मलखान सिंह पाल ग्राम पंचायत भवन में किए गए निर्माण की बकाया राशि पिछले दो साल से नहीं मिली है वह आवेदन पर आवेदन देकर अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से भगाया राशि दिलाने की मांग कर रहा है जब वह कलेक्टर के पास पहुंचा तो खापक एफपीसी का रूप पड़ा क्योंकि वह बेहद परेशान है घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है उसे रूपयों की बहुत जरूरत है ।व्यापारियों से मटेरियल उधार लिया था ।वह बकाया राशि की मांग कर दबाव डाल रहे हैं ऐसे में वह बेहद परेशान है। मामला सुलझाने के लिए उसने कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को आवेदन देकर मांग की है।
जिले के जनपद पंचायत बाड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घोंट में करीब 2 साल पहले मौखिक आदेश पर पनागर निवासी ठेकेदार मलखान सिंह पाल ने निर्माण कार्य किए थे। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत घोट के ग्राम नयागांव में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ठेकेदार मलखान सिंह द्वारा निर्माण कार्य किए थे। जिसकी शेष राशि मूल्यांकन के अनुसार 7,80,000 बकाया है। यह निर्माण कार्य दिसंबर 2022 को पंचायत के द्वारा मौखिक आदेश पर किए गए थे और पंचायत में वह राशि खाते में आ भी चुकी थी। लेकिन उस राशि का भुगतान ठेकेदार पाल को नहीं किया गया ।मलखान सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उसने मामले की शिकायत जनपद सीईओ बाड़ी से भी तीन मर्तबा की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर एसडीम बरेली और जनपद पंचायत के अधिकारियों से निवेदन किया। सितंबर 2025 को 6 लाख 26,900 रुपये का फर्जी बिल वाउचर सरपंच सचिव भवानी सिंह ठाकुर द्वारा चोरी चुपके तरीके से दूसरे फर्जी बिल लगाकर खाते से निकाल ली गई। वह अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार पाल को राशि देने में आनाकानी कर रहे हैं ठेकेदार ने इस गड़बड़ी की शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 22191 359 13,वर्ष 2022 को की गई थी। लेकिन उसकी समस्या हल कीजिए बिना उसे काट दी गई ।इसके बाद 5 जून 2025 को उसने दूसरी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत 327 08297 नंबर से की। लेकिन इस जटिल शिकायत को जनपद पंचायत सीईओ दानिश अहमद खान बाड़ी द्वारा कटवा दिया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के निर्देश पर फिलहाल एक जांच टीम गठित की गई है ।जिसमें जिला पंचायत के कोऑर्डिनेटर विनोद सिंह बघेल मनरेगा प्रभारी अखिलेश द्विवेदी और लेखा अधिकारी पीयूष जैन को नियुक्त किया गया है।बहरहाल अब देखना यह है कि इस गरीब ठेकेदार का भुगतान कब तक हो पाएगा ।जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
Next Story