मध्य प्रदेश

एमपी के बुरहानपुर में खाई में गिरी बस, 12 से ज्यादा यात्री घायल

Apurva Srivastav
27 April 2024 9:37 AM IST
एमपी के बुरहानपुर में खाई में गिरी बस, 12 से ज्यादा यात्री घायल
x
बुरहानपुर : शनिवार की अहले सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के जसुड़ी गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गयी, जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है.
पीड़ितों को एम्बुलेंस द्वारा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। शाहपुर पुलिस अधीक्षक अखिलेश मिश्रा समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद, गांव के निवासियों ने पीड़ितों को बस से उतरने में मदद की। बताया जा रहा है कि यह बस महाराष्ट्र के पुणे से आई थी. दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
Next Story