मध्य प्रदेश

सिवनी में CM की सुरक्षा में ड्यूटी के लिए जा रहे जवानों की बस पलटी, 3 मौत, 21 घायल

Khushboo Dhruw
6 April 2024 7:56 AM GMT
सिवनी में CM की सुरक्षा में ड्यूटी के लिए जा रहे  जवानों की बस पलटी, 3 मौत, 21 घायल
x
एमपी : के सिवनी जिले में 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस और कार में टक्कर हो गई। जिसमें पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास हुआ। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए है। तो वहीं 3 जवानों की मौत हो गई है। बता दें कि पुलिस जवानों से भरी ये बस सीएम की ड्यूटी के लिए मंडला जा रही थी।
कैसे हुआ ये हादसा
जानकारी के मुताबिक 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस मंडला की ओर जा रही थी। जहां पर सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के पास वो एक कार से टकरा गई। जिसके बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इस हादसे में अब पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जवानों में अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस हादसे की सूचना मिलते ही अन्य दल के पुलिसकर्मियों मौके पहुंचे। घायल जवानों को तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि जवानों से भरी ये बस मंडला में सीएम की ड्यूटी के लिए जा रही थी।
सामने आया वीडियो
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो अस्पताल का है। जहां पर घायल पुलिस जवान अस्पताल में भर्ती है। घायल पुलिस जवानों का डॉक्टर उपचार कर रहे है।
Next Story