- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Burhanpur : खुदाई के...
मध्य प्रदेश
Burhanpur : खुदाई के दौरान मिला प्राचीन कमरा और गुप्त तहखाना, देखने उमड़ी भारी भीड़
Sarita
25 March 2025 7:10 AM IST

x
Burhanpur बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजपुरा इलाके में एक मकान की नींव खोदी जा रही थी, तभी अचानक एक प्राचीन कमरा और एक गुप्त रास्ता दिखाई दिया. जमीन मालिक इस कमरे को गिराने की तैयारी कर रहा है. जमीन मालिक का कहना है कि यह कमरा प्राचीन अनाज भंडारण के लिए हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह प्राचीन इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है|
वहीं, मौके पर मौजूद जमीन मालिक आनंद भगत का कहना है कि यह कोई पुरातात्विक धरोहर नहीं बल्कि 100 साल पुराना अनाज भंडारण कक्ष है. क्षेत्रीय पार्षद अजय बालापुरकर ने कहा कि यह पुरातात्विक धरोहर हो सकती है. अगर और खुदाई की जाए तो कुछ और रहस्य भी मिल सकते हैं. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण इस प्राचीन कमरे को मिट्टी से भरकर बंद किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है|
TagsBurhanpurखुदाईप्राचीनकमरा Burhanpurexcavationancientroomजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





