- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देश को 2047 तक विकसित...
मध्य प्रदेश
देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का बजट, समृद्धि और कल्याण से परिपूर्ण है यह बजट- डॉ. प्रभुराम चौधरी
Gulabi Jagat
25 Feb 2025 9:36 PM IST
x
Raisen। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत "विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर भारत" केंद्रीय बजट 2025 - 26 पेश किया गया है। जो 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दर्शाता है। पेश किया गया बजट समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाला साबित होगा। युवा, अन्नदाता किसान, गरीब और नारी शक्ति के उत्थान पर केंद्रित बजट को 140 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
यह बात जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट की विशेषताएं विषय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सांची विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में कही । पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, विधानसभा मीडिया प्रभारी सीएल गौर एवं मंडल मीडिया प्रभारी रोहित साहू सहित सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता में सर्वप्रथम भारत माता एवं पित्र पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य वक्ता डॉ. प्रभुराम चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू द्वारा पार्टी का भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया ।इसके तत्पश्चात प्रेस वार्ता की शुरुआत की गई। प्रेस वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी रोहित साहू द्वारा किया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि केंद्र का यह बजट समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही विकसित भारत की संकल्पना को आधार देने के लिए भी यह बजट प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य लेकर भारत विकसित और भारत फिर से विश्व गुरु बने, इस विजन को परिलक्षित करता है।
बजट से मिली आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने की क्षमता....
मुख्य वक्ता विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि 2014 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सबसे तेज गति से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है। कोविड काल में जहां विश्व की महा आर्थिक शक्तियों ने घुटने टेक दिए थे।, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराकर, जनसेवा की है।
बजट में 12 लाख रुपये की छूट सीमा दी....
डॉ चौधरी ने कहा कि बजट की मुख्य विशेषता आयकर में 12 लाख की छूट सीमा अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसे लेकर मध्यम वर्ग और देश के लोगों में असी म उत्साह व्याप्त है। पहले 2 लाख की आयकर छूट सीमा हुआ करती थी किंतु यह अप्रत्याशित, अभूतपूर्व और ऐतिहासिक तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बढ़ते हुए 12 लाख तक का टैक्स फ्री करना, अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही 75000 की बचत भी जोड़ दें, तो यह छूट सीमा 12 लाख 75 हजार की हो जाएगी।
कांग्रेस ने देश को बनाया पिछड़ा....
डॉ चौधरी ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी के बाद पिछलग्गू और पिछड़ा बनाकर रखा। जबकि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने लघु और कुटीर उद्योग और नए-नए स्टार्टअप के माध्यम से भारत को आज विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था मे लाकर खड़ा किया है। अति शीघ्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया।
Tagsदेश2047विकसितभारतबजटसमृद्धिकल्याणडॉ. प्रभुराम चौधरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





