- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बोर्ड परीक्षा: जिला...
मध्य प्रदेश
बोर्ड परीक्षा: जिला पंचायत CEO ने पग्नेश्वर और सलामतपुर में परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
Gulabi Jagat
25 Feb 2025 9:53 PM IST
x
Raisen। जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10 वी ,12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर प्रारंभ हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाओं के व्यवस्थित और सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा द्वारा अपने अधिनस्त अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पग्नेश्वर ,शासकीय उ.मा.विद्यालय सलामतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित परीक्षा केन्द्र प्रभारी शिक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सीईओ भदौरिया ने नकलचियों के खिलाफ अनुचित परीक्षा सामग्री मिलने खुलेआम नकल करने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है।उन्होंने परीक्षा कमरों में हवा के लिए पंखे,पीने का ठंडा पानी के इन्तजाम कराए जाने जिम्मेदारों को आदेश दिए गए हैं।इसी तरह डीईओ डीडी रजक ने भी टीम सहित जिला मुख्यालय के 10 वीं12 वी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा।
Tagsबोर्ड परीक्षाजिला पंचायत CEOपग्नेश्वरसलामतपुरपरीक्षा केन्द्रोंनिरीक्षणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





