मध्य प्रदेश

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP के भीष्म पितामह स्व. सुंदर लाल पटवा की मूर्ति स्थापना को लेकर विरोध

Gulabi Jagat
8 Nov 2024 8:48 PM IST
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP के भीष्म पितामह स्व. सुंदर लाल पटवा की मूर्ति स्थापना को लेकर विरोध
x
Raisen रायसेन। जिले की भोजपुर विधानसभा के औद्योगिक नगरी मंडीदीप में 11 तारीख नवंबर को फायर स्टेशन के सामने भाजपा के कद्दावर नेता भीष्म पितामह स्व. सुंदर लाल पटवा की मूर्ति का लोकार्पण होना है ।जिसमे बीजेपी के विधायक विधायक सुरेन्द्र पटवा क़े निमंत्रण पर देश व प्रदेश क़े कई भाजपा नेता दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं। वही आज जिसको लेकर मंडीदीप मे सियासत का पारा गर्माने लगा है।आज कोंग्रेसी नेताओं ने विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।
कांग्रेसियों ने इस मामले में एकजुट होकर नगर प्रशासन मुर्दाबाद हाय-हाय जैसी नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें उनकी मांगे थी कि मूर्ति 2013 में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के द्वारा दिए गए फैसले के मुताबिक मूर्ति गलत जगह रखी जा रही है। स्व.पटवा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार यह मूर्ति गलत जगह रखी जा रही है ।जहां पूर्व सीएम स्व. पटवा जी प्रतिमा स्थापित होना है वह सार्वजनिक जगह है।वाहन पार्किंग स्थल है।नजदीक ही फायर ब्रिगेड स्टेशन है आगजनी की इमरजेंसी की स्थिति में फायर ब्रिगेड के निकलने के लिए जगह नही बची।आमने सामने से दो वाहन भी क्रॉस नहीं हो सकते।
यह तो सुप्रीमकोर्ट के आदेश भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा के सामने कुछ नही है। यह सबकुछ बौने साबित हो रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के यह आदेश हैं कि कोई भी सार्वजनिक स्थान चौक चौराहों ,फायर ब्रिगेड स्टेशन के समीप किसी भी महापुरुष की कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती।हम स्व. सुन्दर लाल पटवा की स्टैच्यू का विरोध नहीं कर रहे ।बल्कि अन्य जगह पर स्व. पटवाजी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की जायज बात कर रहे हैं।लेकीन वर्तमान भोजपुर सीट के भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।बहरहाल अब देखना यह है कि स्व. सुंदर लाल पटवा की स्टैच्यू उसी जगह पर स्थापित होगी।या फिर कांग्रेसियों का विरोध या तेज होती सियासत कोई गुल खिलाएगी।जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
Next Story