- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर-भोपाल स्टेट हाइवे...

x
Raisen, रायसेन। पुलिस चौकी नकतरा के तहत रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अमरावद डैम की घाटी पर तीन युवक बाइक पर सवार होकर ऊँटिया बरेली से रायसेन की तरफ आ रहे थे। तभी रायसेन से देवनगर की तरफ जा रही अंधी रफ्तार कार के चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने मोटरसाइकल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बनखेड़ी निवासी अमित अहिरवार नामक एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहुल अहिरवार पिता लखनलाल उम्र 21 निवासी ऊंटिया खुर्द बरेली हैदरगढ़ निवासी मनीष अहिरवार पिता ओमप्रकाश अहिरवार उम्र 22 वर्ष पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में एक युवक कार के नीचे फंसा रहा। मारपीट के डर से कार चालक द्वारा गाड़ी की रफ़्तार तेज कर दी थी। कुछ लोग बाईकों से पीछा करते हुए नरवर ढाबा तक पहुंचे। तभी कार से घायल नीचे गिर गया। गंभीर घायल युवक को लोगों की मदद से वाहनों से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सड़क दुर्घटना के बाद बनखेड़ी के समीप सागर मार्ग पर गुस्साई भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रतिभा शर्मा टी आई नरेंद्र गोयल, नकतरा चौकी प्रभारी रामचरण परते मौके पर पहुंचे। नाराज भीड़ को दी समझाइश।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसागर-भोपालबाइक दुर्घटनायुवक मौतजीपचक्काजाम
Next Story





