मध्य प्रदेश

Raisen में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में जब्त हुई शराब, दो गिरफ्तार

Gulabi Jagat
16 April 2025 7:00 PM IST
Raisen में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में जब्त हुई शराब, दो गिरफ्तार
x
Raisen: जिले के बेगमगंज क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के निर्देश पर आबकारी दल ने ग्राम प्रतापगढ़, महुआखेड़ा, परासिया, जामनपानी, मरेठी, और सेमराखास में दविश दी।जिससे शराब तस्करों में अफ़रातफ़री मची हुई है।
कार्रवाई के दौरान 8 लीटर हाथ भट्टी की शराब और 25 पाव देशी मदिरा जब्त की गई। कुल पांच प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) व (च) के तहत दर्ज किए गए हैं। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।, जबकि अन्य मामलों में जांच जारी है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹23,000 आँका गया है।इस अभियान का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर (कंट्रोलर) एवं सरिता चंदेल के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक रविंद्र अहिरवार ने किया। टीम में मुख्य आरक्षक निजाम खान, नगर सैनिक कमलेश शर्मा और अजय राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी ने जानकारी दी ।कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत कार्यवाहियाँ आगे भी जारी रहेंगी।
Next Story