- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal:महिला को नशे की...
मध्य प्रदेश
Bhopal:महिला को नशे की भारी खेप के साथ धर दबोचा,मचा हड़कंप
Sarita
30 Aug 2025 12:08 PM IST

x
Bhopal भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की एक टीम ने रेलवे स्टेशन पर युगांडा की एक महिला को ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। महिला के पास से करीब 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से सुबह करीब 9:30 बजे भोपाल स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच से उसे हिरासत में लिया।
भोपाल में डीआरआई की यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 16 अगस्त को जगदीशपुर स्थित एक फैक्ट्री से 92 करोड़ रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया गया था। चार दिन बाद, राजधानी एक्सप्रेस में छापा मारकर दो तस्करों से करीब 24 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया था। आरोपी महिला की पहचान नबायुंगा जरिया के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह मुंबई में ड्रग्स की खेप पहुँचाने का काम करती है। डीआरआई की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है, ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।
क्रिस्टल मेथ, जिसे बर्फ या कांच भी कहा जाता है, एक बेहद खतरनाक सिंथेटिक ड्रग है। इसे लिथियम, एसिड और आयोडीन जैसे रसायनों को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह ड्रग बहुत जल्दी लत लगा देता है और लंबे समय तक सेवन करने पर अनिद्रा, मानसिक विकार और शारीरिक नुकसान जैसी गंभीर समस्याएं पैदा करता है। कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित होता है।
TagsBhopalमहिलानशेहड़कंप Bhopalwomandrugscommotion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





