- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: पत्नी ने गांव...
मध्य प्रदेश
Bhopal: पत्नी ने गांव में रहने से किया इनकार , पति ने कर दी हत्या
Sarita
20 Jan 2026 8:54 AM IST

x
Bhopal भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण कालोनी, खेजड़ा में शादी के चौदह महीने बाद ही पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति शादी के बाद पत्नी रायसेन स्थित गांव के घर में रहने का दबाव बनाता था, जबकि शहरी परिवार में पली-बढ़ी पत्नी इसका विरोध करती थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार विवाद होता था। बीते दिनों उसने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। रविवार रात दोनों इसी बात को लेकर झगड़े और इसी बीच पति ने कपड़े से गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही स्वयं पुलिस थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। हालांकि अभी उसके विरूद्ध केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार 28 साल की कंचन साहू मूलत: टीलाजमालपुरा की रहने वाली थी। करीब चौदह महीने पहले ही उसकी शादी राधाकृष्ण कालोनी में रहने वाले हेमराज साहू से हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। हेमराज उसे कई दिनों से गांव में माता-पिता के साथ रहने का दबाव बना रहा था। संक्रांति पर जब कंचन अपने मायके गई थी तो मां को सारी बात बताई थी। रविवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच हेमराज ने उसका गला दबा दिया। गला दबाने के बाद वह बेसुध हो गई तो हेमराज अपने कमरे में जाकर सो गया।
सोमवार सुबह उसकी नींद खुली। कंचन साहू बिस्तर पर बेसुध मिली। वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने हेमराज को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या करने का है, लेकिन पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला नव विवाहिता से जुड़ा होने के कारण मर्ग डायरी एसीपी को सौंपी गई है।
TagsBhopalपत्नीपतिहत्या Bhopalwifehusbandmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





