मध्य प्रदेश

Bhopal : मासूम भतीजी से दरिंदगी के आरोप में चाचा गिरफ्तार

Sarita
28 Aug 2025 9:52 AM IST
Bhopal : मासूम भतीजी से दरिंदगी के आरोप में चाचा गिरफ्तार
x
Bhopal भोपाल: राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में नौ साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम बच्ची का पड़ोसी है और बच्ची उस दरिंदे को अंकल कहती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।ईटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे के मुताबिक, नौ साल की मासूम अपने माता-पिता के साथ रहती है। दो दिन पहले मासूम बच्ची रात में घर से निकलकर पड़ोस में रहने वाली एक अन्य बच्ची के घर खेलने जा रही थी।
बच्ची रास्ते में थी, तभी आरोपी उसे मिल गया। आरोपी ने बच्ची से पूछा कि वह कहां जा रही है, तो उसने बताया कि वह अपनी एक सहेली के घर जा रही है। जब आरोपी ने देखा कि आसपास कोई नहीं है, तो उसने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर कहा कि तुम मेरे घर चलो, मैं तुम्हें टीवी पर एक अच्छा कार्टून दिखाऊंगा। मासूम उस दरिंदे के साथ उसके घर चली गई, क्योंकि वह आरोपी को अंकल कहती थी।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मासूम बच्ची को अपने घर ले गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसने उसी कमरे में तेज आवाज में टीवी चला दिया ताकि बाहर कोई आवाज न सुन सके। इसके बाद दरिंदे ने बच्ची के साथ हैवानियत की।
मासूम जोर-जोर से रोने लगी। आरोपी ने पहले मासूम बच्ची को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता रोती रही तो डर के मारे उसे धमकाकर छोड़ दिया। पीड़िता भागकर घर पहुंची और अपनी मां को चाचा द्वारा की गई हैवानियत के बारे में बताया। इसके बाद जब परिजन उसके घर पहुंचे तो वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया। आरोपी शादीशुदा है, लेकिन घटना के वक्त उसके परिजन किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट के आदेश पर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
Next Story