मध्य प्रदेश

Bhopal : मैरिज गार्डन में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Sarita
13 May 2025 8:35 AM IST
Bhopal : मैरिज गार्डन में आग लगने से मची अफरा-तफरी
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के भानपुर इलाके में सनराइज मैरिज गार्डन में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग काफी डर गए और बताया जा रहा है कि घटना में 10 गैस सिलेंडर फटने की पुष्टि हुई है. यह मैरिज गार्डन कई सालों से अवैध रूप से चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मैरिज गार्डन की वजह से कई बार ट्रैफिक जाम भी लगता है|
इससे पहले भी छोटे पैमाने पर सिलेंडर में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, प्रशासन की तरफ से अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं की गई है. गार्डन में हुए धमाके की वजह से कई घरों की दीवारें हिल गईं और लोग डर के मारे घर से बाहर निकल आए, राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
Next Story