मध्य प्रदेश

Bhopal: मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड विस्फोट, दो कांस्टेबल घायल

Sarita
16 May 2025 11:15 AM IST
Bhopal: मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड विस्फोट, दो कांस्टेबल घायल
x
Bhopalभोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां ग्रेनेड फटने से दो कांस्टेबल घायल हो गए. हादसा मॉक ड्रिल के दौरान हुआ. 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इस मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड फट गया, जिससे अभ्यास में लगे दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए|
हादसे में एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं. हेड कांस्टेबल का नाम विशाल सिंह और कांस्टेबल संतोष कुमार है. दोनों घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल रेफर किया गया है. जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है|
Next Story