- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: कूनो राष्ट्रीय...
मध्य प्रदेश
Bhopal: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा ने दो शावकों को दिया जन्म
Tara Tandi
4 Feb 2025 3:44 PM IST

x
Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ''नन्हें चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो.. मध्यप्रदेश की 'जंगल बुक' में 2 चीता शावकों की दस्तक... मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है एवं प्रदेशवासियों को इन नन्हें शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं। प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं फील्ड स्टाफ को बधाई; जिनके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को 'चीतों की धरती' के नाम से भी जाना जाता है।''
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। सरकार चीतों के साथ ही समस्त वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन के लिए सदैव तत्पर है। मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीते लाए गए हैं। पिछले कुछ समय से इनके कुनबे में इजाफा दर्ज हो रहा है।
TagsBhopal कूनो राष्ट्रीय उद्यानमादा चीता वीरादो शावकदिया जन्मBhopal Kuno National Parkfemale cheetah Veera gave birth to two cubsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





