मध्य प्रदेश

Bhopal: स्टेशनों पर भीड़ का सैलाब, जान जोखिम में डालकर गेट पर लटककर सफर

Sarita
3 March 2026 10:29 AM IST
Bhopal: स्टेशनों पर भीड़ का सैलाब, जान जोखिम में डालकर गेट पर लटककर सफर
x
Bhopal: होली के पर्व पर घर पहुंचने की जल्दबाजी ने राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर भारी अव्यवस्था पैदा कर दी। सोमवार को भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ उमड़ती रही। क्षमता से अधिक भरी ट्रेनों में यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आए।
होली के कारण दोनों स्टेशनों से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकती, उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती। कई यात्री गेट पर लटककर यात्रा करने को मजबूर दिखे, जबकि डिब्बों के भीतर भी जगह नहीं थी।
भीड़ का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिला यात्रियों पर पड़ा। भारी सामान और भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ना और सीट तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा। स्टेशन परिसर में बैठने और आवाजाही के लिए भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर अतिरिक्त भीड़ संभालने का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं अपर्याप्त नजर आईं। प्लेटफार्म पर भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से रेलवे की तैयारियां कम पड़ती दिखाई दीं।
Next Story