- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal Crime : युवक ने...
मध्य प्रदेश
Bhopal Crime : युवक ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
Sarita
1 July 2025 11:53 AM IST

x
Bhopal Crime: राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक के घर में युवती की तीन दिन पुरानी लाश मिली है। जिस युवक के घर में लाश मिली है वह युवती का प्रेमी और लिव इन पार्टनर बताया जा रहा है। युवती उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने शव को चादर में लपेटा और फरार हो गया था। सोमवार रात को हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर इलाके की नाकाबंदी कर दी और देर रात मृतका के लिव इन पार्टनर सचिन राजपूत को हिरासत में ले लिया। बजरिया पुलिस के मुताबिक सचिन राजपूत बजरिया थाना क्षेत्र के करारिया फार्म स्थित गायत्री नगर के मकान नंबर 34 में रहता है।
उसका कुछ सालों से रितिका सेन नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह नशे की हालत में था। सचिन राजपूत का अपनी प्रेमिका रितिका सेन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सचिन राजपूत ने रितिका सेन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटा और मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सचिन राजपूत जब नशे की हालत में बाहर आया तो उसने अपने एक दोस्त को बताया कि उसने रितिका की हत्या कर दी है और शव को घर में रख दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोस्त ने तुरंत हत्या की सूचना बजरिया थाने को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर मोर्चरी रूम में रखवा दिया है। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर आरोपी लिव-इन पार्टनर सचिन राजपूत को भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कुछ महीने पहले ही दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में आए थे। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में लगी हुई है।
TagsBhopalयुवकलिव-इनपार्टनरहत्याआरोपीगिरफ्तारBhopalyoung manlive-in partnermurderaccusedarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





