- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: पत्नी के...
मध्य प्रदेश
Bhopal: पत्नी के शिकायत दर्ज कराते ही पति ने थाने में खुद को लगाई आग
Tara Tandi
11 April 2025 5:18 PM IST

x
टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सूरज ग्यासी (30) मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला था। वह टीला जमालपुरा में स्थित हरीजन बस्ती में पत्नी के मायके में रह रहा है। दो दिन पहले पत्नी ने आपसी विवाद के बाद पति के खिलाफ टीला जमालपुरा में एफआईआर दर्ज करा दी थी। शुक्रवार की दोपहर को करीब 1 बजे दोनों में विवाद हो गया।
पहले से पेट्रोल छिड़ककर पहुंचा था
इसके बाद पत्नी शिकायत करने गौतम नगर थाने पहुंच गई। पीछे से पति पहले से पेट्रोल डालकर थाने के बाहर आया। उसे संदेह था कि एफआईआर दर्ज होगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी शंका में उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर पुलिस ने तत्काल पानी और कंबल से आग को बुझाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी के हाथ मामूली रूप से झुलस गए।
TagsBhopal पत्नी शिकायत दर्जपति थानेखुद को लगाई आगBhopal Wife lodged a complainthusband went to the police stationset himself on fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





