भारत

दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर, गद्दार बताया गया

jantaserishta.com
11 April 2025 3:02 PM IST
दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर, गद्दार बताया गया
x
अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं.
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजधानी भोपाल की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं, जिनमें उन्हें गद्दार बताया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं, और वर्तमान में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस तथा दिग्विजय सिंह के आ रहे बयानों पर वक्फ विधेयक समर्थकों द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कुछ स्थानों पर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में दिग्विजय सिंह को गद्दार बताया गया है। दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगी है और उसमें लिखा गया है "वतन और धर्म के गद्दार"। इसी तरह के पोस्टर रतलाम में भी लगाए गए हैं, जिसमें दिग्विजय सिंह को गद्दार कहा गया है। यह पोस्टर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाए हैं, और इसमें दिग्विजय सिंह के वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है।
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक जो लाया गया है, हम उसके खिलाफ हैं क्योंकि भारतीय संविधान का बुनियादी प्रावधान है, जिसमें अल्पसंख्यकों को संरक्षण का अधिकार दिया गया है। उनके अधिकारों को कुचलने का प्रयास हो रहा है। यह सरकार पिछले 11 साल से केवल हिंदू और मुसलमान कर रही है।
वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध और पश्चिम बंगाल में इसे लागू न करने के फैसले पर राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि संशोधन विधेयक देश का कानून है। ममता बनर्जी हमेशा संविधान का मजाक और धज्जियां उड़ाती रही हैं, जिसे राज्यसभा और लोकसभा में पारित किया गया है। इस कानून का हम सभी को पालन करना होगा। इसे लागू न करना देश के कानून, देश के संविधान और संप्रभुता का अपमान है।
सारंग ने आगे कहा कि ममता बनर्जी एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं, देश की संसद में जो कानून पारित होता है, उसे देश के हर नागरिक को पालन करना अनिवार्य होता है। पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने के बाद कानून का पालन नहीं करेंगी तो यह इस देश में नहीं चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story