- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal :ओवरटेक करते...

x
Bhopal भोपाल: राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार दोपहर एक निजी बस शराब कंपनी के कर्मचारियों को लेकर भोपाल आ रही थी। इस दौरान बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर है, एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। सभी घायल भोपाल में सोम ग्रुप की डिस्टिलरीज फैक्ट्री के कर्मचारी हैं।
पुलिस के मुताबिक कॉलेज बस कुछ दिनों के लिए औबेदुल्लागंज के पास स्थित सोम डिस्टिलरीज कंपनी के कर्मचारियों को लेकर आ रही थी। दोपहर कर्मचारी भोपाल लौट रहे थे। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसें टकरा गईं। इसके बाद बस चालक ने हादसे से बचने के लिए बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। बस की तेज रफ्तार होने के कारण बस पलट गई और शराब कंपनी के 15 कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद भोपाल-मंडीदीप मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। बागसेवनिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाया।
TagsBhopalओवरटेकटक्कर15 घायलBhopalovertakingcollision15 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





