मध्य प्रदेश

Bhopal: ट्रेनिंग के दौरान हादसा,डमी बम सिपाही के सिर पर गिरा, मौत

Sarita
25 Jun 2025 7:31 AM IST
Bhopal:  ट्रेनिंग के दौरान हादसा,डमी बम सिपाही के सिर पर गिरा, मौत
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आर्मी फायरिंग रेंज सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां ड्रोन से ट्रेनिंग के दौरान एक जवान के सिर पर लोहे का डमी बम गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से हड़कंप मच गया. मृतक जवान का नाम विजय सिंह था, वह सेना में हवलदार था. वह बैरागढ़ स्थित आर्मी ऑफिस में तैनात था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार (23 जून) शाम सूखी सेवनिया इलाके में आर्मी फायरिंग रेंज में हुई. आर्मी फायरिंग रेंज में ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. सोमवार को विजय सिंह नियमित ट्रेनिंग के लिए फायरिंग रेंज पहुंचे थे|
वह ड्रोन बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहे थे. इस दौरान अचानक लोहे का डमी बम जवान के सिर पर गिर गया. माना जा रहा है कि तकनीकी खामी और मानवीय भूल के कारण यह हादसा हुआ. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सूखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. एएसआई केएस यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण।
Next Story