मध्य प्रदेश

Bhopal: तर्पण के दौरान हादसा दादा–पोती नदी में डूबे

Sarita
7 Sept 2025 12:53 PM IST
Bhopal:  तर्पण के दौरान हादसा दादा–पोती नदी में डूबे
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बैरसिया के खजुरिया रामदास गांव में श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने गए दादा-पोती नदी में डूब गए। यह हादसा खजुरिया रामदास और बिरई गांव के बीच बहने वाली बाह नदी में हुआ।
जानकारी के अनुसार, बाबूलाल साहू (70) और उनकी पोती चिंको साहू (12) नदी में नहा रहे थे, तभी दोनों तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही एसडीएम, टीआई, पुलिस टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
Next Story