मध्य प्रदेश

Bhopal : तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई ,युवक की मौत,दूसरा,घायल

Sarita
25 Oct 2025 7:31 AM IST
Bhopal  : तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से  टकराई ,युवक की मौत,दूसरा,घायल
x
Bhopal : राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में चूनाभट्टी चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनू गुप्ता (30) अपने दोस्त आर्यन प्रजापति के साथ केटीएम बाइक से कहीं जा रहा था कि चूनाभट्टी चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर की ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में सोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे आर्यन प्रजापति को भी गंभीर चोट आई है और उसे कोलार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story