- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhind: टोल प्लाजा पर...
मध्य प्रदेश
Bhind: टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की शॉर्ट एनकाउंटर
Sarita
21 Feb 2025 11:37 AM IST

x
Bhind भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है. आरोपियों ने दो लोगों के साथ मारपीट की थी और फायरिंग की थी. जिससे एक टोल प्लाजा कर्मचारी के पैर में गोली लग गई थी. ये घटना 16 फरवरी की है और इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस की आरोपियों से सिखाटा के पास शॉर्ट एनकाउंटर हुई थी. बदमाशों ने ऊमरी पुलिस को देखते ही हमला कर दिया, जवाबी कार्रवाई में शॉर्ट एनकाउंटर किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक तीन आरोपी कार में सवार होकर भाग रहे थे, पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी|
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है. आरोपी भोला गुर्जर और अनुज राजावत के पैर में गोली लगी है. बता दें कि तीन बाइक पर सवार 9 लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर फायरिंग और मारपीट की थी. जिसमें एक टोल प्लाजा कर्मचारी के पैर में गोली लगी इस मामले में तीसरे आरोपी गजेंद्र भदौरिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
TagsBhindटोल प्लाजाफायरिंगआरोपियोंएनकाउंटरBhindtoll plazafiringaccusedencounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





