- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhind: खुले नाले में...

x
Bhind भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बेसिक स्कूल के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मोटरसाइकिल समेत खुले नाले में मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान राहुल यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम मदनपुरा पोस्ट जोरी ब्राह्मण के रूप में हुई। मृतक राहुल घटनास्थल के पास ही किराए के मकान में रहता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि देर रात मोटरसाइकिल से आते समय यह हादसा हुआ। बहरहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story





