- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhind: आरक्षक की...
मध्य प्रदेश
Bhind: आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में शोक लहर
Sarita
2 March 2026 12:19 PM IST

x
Bhind भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र की मछंड चौकी में पदस्थ आरक्षक बृजमोहन तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरक्षक कल रात ड्यूटी के दौरान पास के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे, जहां नींद आने पर वहीं लकड़ी के तख्त पर लेट गए। बताया जा रहा है कि काफी देर तक न जागने पर ढाबा संचालक और आसपास के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविन्द्र तोमर मौके पर पहुंचे और आरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का आज पोस्टमाटर्म कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
पुलिस पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मछंड चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
TagsBhindआरक्षकसंदिग्धमौतconstablesuspiciousdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





