- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhind: रिवाल्वर लोड...
मध्य प्रदेश
Bhind: रिवाल्वर लोड करते समय चली गोली, शादी की खुशी मातम में बदली
Tara Tandi
5 May 2025 7:48 PM IST

x
Bhind भिंड: जिले के बरासो थाना क्षेत्र के दौड़नपुरा गांव में लगुन फलदान उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना रविवार रात की है। दौड़नपुरा गांव में रामरतन कुशवाहा के पुत्र श्यामू के लगुन फलदान उत्सव का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई।
थाना प्रभारी मनोज रावत के मुताबिक समारोह के दौरान गुरुदेव कुशवाहा की रिवाल्वर को सुनील कुशवाहा ने लिया और गोलियां चलाने लगे। रिवाल्वर लोड करते वक्त अचानक गोली चल गई, जो वहां खड़े बंटी पुत्र जसवंत कुशवाहा (26) के पेट में लगी और वहीं से निकलकर पास खड़े हिरदेश पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा (20) के पेट में जा घुसी।
दोनों को तुरंत उपचार के लिए भिंड जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हिरदेश को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बंटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। उनके खिलाफ हर्ष फायरिंग और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
TagsBhind रिवाल्वर लोडचली गोलीशादी खुशी मातम बदलीBhind revolver loadedshot firedwedding joy turned into mourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





