- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भावांतर योजना: सोयाबीन...
मध्य प्रदेश
भावांतर योजना: सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर 4,255 रुपए, किसानों को मंडी में अच्छा मूल्य मिल रहा
Gulabi Jagat
18 Nov 2025 10:42 PM IST
x
Raisen रायसेन। भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए यह खबर वास्तव में खुशी देने वाली साबित हो रही है।क्योंकि आज 18 नवंबर को 4255 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल भावान्तर रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में बेच डीसीहै। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।
सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए,फिर 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए अब 17 नवंबर को 4236 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।
राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी। भावान्तर का मॉडल रेट बढ़ने का आशय यह है कि मंडी में सोयाबीन का भाव बढ़ रहा है। नमी कम होने से सोयाबीन की गुणवत्ता ठीक होने से रेट का बढ़ना स्वाभाविक है। किसानों को मंडी में अच्छा भाव मिल रहा है। वैसे भी मॉडल भाव पिछले चौदह दिन के सोयाबीन के बाजार भाव का भारित औसत है। एमएसपी से ऑक्शन भाव / मॉडल भाव के अंतर की राशि सरकार दे रही है और किसान के नुक़सान की भरपाई कर रही है। प्रदेश में भावान्तर योजना के सफल क्रियान्वयन ने किसानों को एमएसपी की राशि मिलने की गारंटी दी है। व्यापारियों को मंडी से व्यापार मिल रहा है, जो उपार्जन की वजह से प्रभावित हो जाता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारभावांतर योजनासोयाबीनमॉडल रेटकिसानमंडी मूल्य
Next Story





