- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भारतीय मजदूर संघ जिला...
मध्य प्रदेश
भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई रायसेन द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह को सौंपा ज्ञापन
Gulabi Jagat
17 Nov 2025 11:20 PM IST
x
रायसेन। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा सोमवार को दोपहर धरना दिया।इसके बाद नारेबाजी करते हुए रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाली।भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई रायसेन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पंडाल लगाकर धरना दिया।जिसमें आंगनबाड़ियों की कार्यकर्ता सहायिकाओं, संविदा शिक्षक शिक्षक स्वास्थ्य कर्मचारी आदि शामिल हुए।धरने में लक्ष्मण सिंह राजपूत, जिला मंत्री अरविंद सिंह ठाकुर,किशोर सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, बसंत प्रजापति, ओमप्रकाश मेवाड़ा, अजय कौरव, गोपाल साहू, शरद द्विवेदी,अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सक्सेना संजय मालवीय,वसुधा मिश्रा, हरिनारायण सोनी, मुरारीलाल सोनी, रघुवीर सिंह भदौरिया आदि उपस्थित हुए। इसी संगठन द्वारा 47 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी ज्ञापन भेजा गया है।
Delete Edit

ज्ञापन में यह है प्रमुख मांगें...
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक नगर में छायादार शेड बनाए जाएं ।उनके बैठने का स्थान सुनिश्चित किया जाए ।इसमें शौचालय पेयजल की भी पुख्ता इंतजाम हो और श्रमिक हितों की योजनाओं का दीवार लेखन जारी कराया जाए। भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराया जाए। बैठक आयोजित की जाए कर्मचारियों की भलाई उनकी समस्याओं का का निराकरण किया जाए। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं मजदूरों से फैक्ट्री अधिनियम 1948 के अनुसार तय काम के घण्टों से अतिरिक्त कार्य न कराया जाए। यदि अतिरिक्त कार्य कराया जाए अलग से मजदूरी का भुगतान किया जाए ।न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 को जिले में सख्ती से लागू किया जाए ।नियुक्त स्थानों का जिला अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाए ।शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन प्रति माह 5 तारीख को भुगतान किया जाए। अध्यापक संवर्ग विज्ञान सहायक शिक्षकों की परीवीक्षा अवधि पूर्ण होने नियमितीकरण के आदेश जल्द जारी किए जाए ।शिक्षकों को 12 वर्ष एवं24 वर्ष की क्रमोन्नति समयमान वेतनमान प्राप्त करने वाले लोग सेवकों का एरिया भुगतान जल्द किया जाए। नियुक्त शिक्षकों की अर्जित अवकाश के लंबित बिलों का जल्दी भुगतान किया जाए ।शिक्षकों के लंबित दो प्रतिशत तीन प्रतिशत का एरियर का भुगतान जल्दी किया जाए।
Tagsभारतीय मजदूर संघ जिला इकाईरायसेन10 सूत्रीयडिप्टी कलेक्टर अलका सिंहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





