- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भगवान महावीर...
मध्य प्रदेश
भगवान महावीर जन्मोत्सव: चांदी के विमान में सवार होकर निकले भगवान महावीर, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल
Gulabi Jagat
10 April 2025 10:21 PM IST
x
Raisen। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायसेन शहर सहित जिलेभर में जैन समाज के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीरजी का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सकल जैन समाज महापंचायत रायसेन के बैनर तले गुरुवार को सुबह दुर्गा चौक स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से चांदी के विमान में सवार होकर भगवान महावीर जी की गाजेबाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। बाजे कुंडलपुर में बधाई नगरी में वीर जन्मे जैसे भजनों पर महिलाएं थिरकते हुए चल रही थी...|
बैंडबाजों के बीच जैसे ही शोभा यात्रा का रामलीला मार्ग में प्रवेश हुआ भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी,सराफा व्यापारी गोविंद सोनी गल्ला व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष कन्हैया सोनी युवा नेता विकास शर्मा शुभम उपाध्याय एवं उनके साथियों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इसके बाद अलग-अलग मंचों से लोग यात्रा का फूलों की बरसाकर स्वागत करते रहे । यह शोभायात्रा रामलीला मार्ग, भोपाल सागर चौराहा, महामाया चौक महामाया चौक जैन धर्म चक्र से होती हुई वापस श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जहां जैन अनुयायियों द्वारा अभिषेक एवं शांति धारा की गई। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार प्रतनिश तिवारी एवं पुलिस प्रशासन की और से यातायात प्रभारी लता मालवीयसुभाष जैन रघुवीर सिंह चिढार द्वारा समस्त शोभायात्रा में सुरक्षा प्रबंध को देखा। इधर शोभा यात्रा में एक ऑटो वाले ने बलात घुसने की कोशिश की इसके बाद यातायात विभाग ने उसका ₹2000 का चालान काटा।
Tagsभगवान महावीर जन्मोत्सवचांदीविमानभगवान महावीरश्रद्धालुजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





