मध्य प्रदेश

Betul: कोबरा ने युवती को डसा, दर्दनाक मौत

Sarita
18 Jun 2025 12:08 PM IST
Betul: कोबरा ने युवती को डसा, दर्दनाक मौत
x
Betul बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपुर में एक दुखद घटना घटी। सोमवार रात करीब 3 बजे पलंग पर सो रही 18 वर्षीय युवती को कोबरा सांप ने डस लिया। युवती का नाम वर्षा विश्वास था, जो जगन्नाथ विश्वास की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक वर्षा अपने पलंग पर सो रही थी, तभी अचानक उसे हाथ में कुछ चुभने का अहसास हुआ। जब वह उठी तो उसने देखा कि उसे सांप ने डस लिया है। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पाढर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्षा के पिता की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। मां अनीता विश्वास मजदूरी कर परिवार चला रही हैं। मृतका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह 11वीं तक पढ़ी थी और फिलहाल सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Next Story