- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Barwani : सड़क हादसे...
मध्य प्रदेश
Barwani : सड़क हादसे में तेंदुए की मौत, वन विभाग ने की जांच शुरू
Sarita
6 Jun 2025 11:04 AM IST

x
Barwani बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक तेंदुए की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, बड़वानी शहर के कसरावद रोड पर यह हादसा उस वक्त हुआ, जब करीब डेढ़ साल का नर तेंदुआ सड़क पार कर रहा था. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना रात करीब 10 बजे कुक्षी बायपास के पास हुई. वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को घायल हालत में देखा और वीडियो बनाकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी|
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को बरामद कर वन सर्किट हाउस में सुरक्षित रखवा दिया. बड़वानी डीएफओ आशीष बसोड़ ने बताया कि गर्मी के कारण अक्सर जंगली जानवर पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल आते हैं. ऐसा लग रहा है कि यह तेंदुआ भी पानी की तलाश में शहरी क्षेत्र की ओर आया था. दुर्भाग्य से सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. वन विभाग ने बताया कि शुक्रवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा|
वन विभाग इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
TagsBarwaniहादसेतेंदुएमौतaccidentleoparddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





