- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Balaghat : नहर खुदाई...
मध्य प्रदेश
Balaghat : नहर खुदाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
Sarita
20 May 2025 9:11 AM IST

x
Balaghat बालाघाट: जिले के बोदा गांव में सोमवार को नहर लाइनिंग परियोजना के तहत जेसीबी से खुदाई करते समय 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सिंचाई विभाग की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। मृतक की पहचान सुखबीर दमाहे (40) के रूप में हुई है, जबकि घायल फूलचंद लिल्हारे (25) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर पार जा रही विद्युत सर्विस लाइन के पोल को हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों द्वारा पकड़ा गया लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
करंट फैलते ही दोनों मजदूर झुलस गए। सुखबीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फूलचंद बुरी तरह झुलस गया।ग्राम पंचायत सरपंच सुरेंद्र लिल्हारे ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम शुरू करने से पहले बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई गई थी, जबकि यह सर्विस लाइन 11 केवी की थी। दोनों मजदूर अपने ही घरों के सामने काम कर रहे थे। पूर्व सरपंच राजेश गोमासे ने बताया कि यह हादसा पूरी तरह से ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है।
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मुख्य मार्ग पर लगभग ढाई घंटे तक आवाजाही ठप रही। परिजन पांच लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में ठेकेदार द्वारा 2.5 लाख और प्रशासन द्वारा 50 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
TagsBalaghatनहरखुदाईहाईटेंशनलाइनचपेटमजदूरमौतBalaghatcanaldigginghigh tensionlinecaughtworkerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





