मध्य प्रदेश

Balaghat: खेत में कीटनाशक छिड़कने के बाद किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Sarita
31 July 2025 6:18 AM IST
Balaghat: खेत में कीटनाशक छिड़कने के बाद किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
x
Balaghat बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लामता थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। आपको बता दें कि 18 वर्षीय युवक झाड़ू लाल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक के पिता लेखराम ने बताया कि बेटा खेत पर खाद के साथ कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था, जब वह घर आया तो उसे उल्टियां हो रही थीं।
तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां 1 घंटे के इलाज के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद युवक स्वस्थ लग रहा था। इसके बाद वह सो गया लेकिन फिर नहीं उठा, सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, केस डायरी लामता थाने भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story