- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नवरात्रि में गरबा के...
मध्य प्रदेश
नवरात्रि में गरबा के लिए बजरंग दल ने नई गाइडलाइन जारी, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
SHIDDHANT
21 Sept 2025 8:23 PM IST

x
Indore इंदौर: नवरात्रि के मौके पर बजरंग दल ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए शहर में पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर में आयोजकों और गरबा पंडाल संचालकों के लिए पांच बिंदुओं वाली गाइडलाइन का जिक्र किया गया है। बजरंग दल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन आयोजकों द्वारा इन गाइडलाइनों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल द्वारा जारी पोस्टर में धार्मिक मर्यादा बनाए रखने, पारंपरिक परिधान और मर्यादित वातावरण पर विशेष जोर दिया गया है।
संगठन ने कहा कि नवरात्रि उत्सव के दौरान कोई भी गतिविधि सनातन संस्कृति और सामाजिक सामंजस्य के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पोस्टर में आयोजकों से अपील की गई है कि वे पंडालों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करें और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। बजरंग दल ने गरबा पंडाल के आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का पवित्र उत्सव है, अतः इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का कड़ाई से पालन करें।
गरबा पंडाल के निकट किसी भी प्रकार का नशा जैसे धूम्रपान, शराब या मांसाहार पूर्णतः निषेध हो। चूंकि गरबा एक हिंदू महोत्सव है, इसलिए पंडाल में केवल सनातनी हिंदुओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए, जिसके लिए प्रवेशकर्ता का प्रमाणिक परिचय पत्र अनिवार्य रूप से जांचा जाए। सभी श्रद्धालु पारंपरिक और मर्यादित परिधान में ही पंडाल में प्रवेश करें। अश्लील या अंग-प्रदर्शन करने वाले वस्त्र पूर्णतः वर्जित हों। साथ ही मां की भक्ति में गीत-संगीत भक्तिमय और पवित्र हो। अश्लील, फूहड़ या फिल्मी गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी और नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बजरंग दल ने पवित्र उत्सव की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखने की अपील की।
गौरतलब है कि हर साल नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में बाहरी लोगों की मौजूदगी और विवादित घटनाओं को लेकर बजरंग दल अपनी आपत्ति दर्ज कराता रहा है। इस बार संगठन ने मुस्लिम युवकों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित करने का ऐलान किया है। बजरंग दल का कहना है कि यदि कोई संदिग्ध युवक पंडालों में प्रवेश करने की कोशिश करेगा तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा। संगठन ने यह भी साफ किया कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी या सांस्कृतिक मर्यादा भंग करने की कोशिश की गई तो बजरंग दल अपने तरीके से जवाब देगा। इसी चेतावनी के चलते पोस्टर और गाइडलाइन अब शहर में सुर्खियों का विषय बन गई हैं।
फिलहाल, नवरात्रि शुरू होने से पहले ही बजरंग दल की सक्रियता और सख्त चेतावनी से आयोजकों में हलचल मच गई है। कई पंडाल संचालकों ने सुरक्षा और जांच व्यवस्था को और कड़ा करने पर विचार शुरू कर दिया है। वहीं, प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि त्योहार शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
Tagsइंदौरनवरात्रिगरबा पंडालबजरंग दलगाइडलाइनधार्मिक मर्यादापारंपरिक परिधानसुरक्षाप्रवेश जांचचेतावनीकार्रवाईपवित्र उत्सवबाहरी लोगों की रोकथाम।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





