
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को प्रदेश प्रवास में रहेंगे। बीजेपी नेताओं ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है। आपको बता दे, कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
नई दिल्ली में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मुरिया दरबार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह प्रतिनिधिमंडल बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में पहुंचा, जिसमें मांझी-चालकी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान समिति ने अमित शाह को मां दंतेश्वरी की पवित्र तस्वीर भेंट की। गृहमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर दशहरे की परंपराओं की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस्तर अब नक्सलवाद की गिरफ्त से निकलकर शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे 75 दिनों तक चलने वाले इस अनोखे महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।
इस वर्ष बस्तर दशहरा का मुरिया दरबार 4 अक्टूबर को जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित होगा। यहां आदिवासी समुदाय अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासन के सामने रखते हैं। अमित शाह इस दौरान आदिवासी प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही स्वदेशी मेला में स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रदर्शनों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। प्रतिनिधियों से संवाद के अलावा नक्सल उन्मूलन की रिपोर्ट वे अफसरों से लेंगे। इस बैठक में सीएम, गृहमंत्री भी शामिल रहेंगे।
समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है जब बस्तर की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। गौरतलब है कि बस्तर दशहरे में रावण दहन नहीं होता, बल्कि मां दंतेश्वरी की पूजा के साथ यह महोत्सव आदिवासी परंपराओं की अनूठी झलक प्रस्तुत करता है।
Tagsकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहअमित शाहअमित शाह छत्तीसगढ़ दौराUnion Home Minister Amit ShahAmit ShahAmit Shah visit to Chhattisgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





