- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bageshwar Dham: परिसर...
मध्य प्रदेश
Bageshwar Dham: परिसर में टेंट गिरा, एक श्रद्धालु की मौत,अन्य घायल
Sarita
3 July 2025 2:03 PM IST

x
Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम से हादसे की बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम परिसर में लगा टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद यह हादसा हुआ. आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं, जो देश के सबसे प्रसिद्ध संतों या कथावाचकों में से एक हैं. आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ. छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु के सिर में लोहे का एंगल लगने से उसकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं|
सभी घायलों को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद बारिश हो रही थी. बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हो गए थे. श्रद्धालु राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वह चौरी सिकंदरपुर, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। राजेश के ससुर श्यामलाल कौशल (उम्र 50 वर्ष) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया- "परिवार के 6 लोग बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले गुरुवार सुबह सभी तैयार होकर धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन करने गए थे।
इसी दौरान टेंट गिर गया। लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर पर लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।" मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में हुए इस हादसे में राजेश और सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित है। बागेश्वर धाम स्वयंभू श्री हनुमान जी (बालाजी महाराज) की दिव्यता के लिए प्रसिद्ध है।
TagsBageshwar Dhamपरिसरटेंटश्रद्धालुमौतअन्यघायलBageshwar Dhampremisestentdevoteedeathothersinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





