- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जिला अस्पताल के मेल...
मध्य प्रदेश
जिला अस्पताल के मेल वार्ड में 90 पलंग पर 240 के करीब मरीज भर्ती
Gulabi Jagat
17 May 2024 5:18 PM IST

x
रायसेन। भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मेल व फीमेल वार्ड में 90-60 पलंग हैं लेकिन मरीज 240 से 260 तक भर्ती हो रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे मरीज हैं जो ड्रिप चढ़वाने के बाद घर चले जाते हैं।
जिला अस्पताल में मई महीने में ओपीडी औसतन में प्रतिदिन एक हजार मरीज पहुंच रहे थे, गर्मी बढऩे से मई महीने में बढकऱ औसतन 1300 तक पहुंच गई हैं। स्थिति यह है कि दिन भर में गर्मी से पीडि़त करीब 20 मरीज मेडिकल वार्ड में पहुंच रहे हैं। इन दिनों गर्मी लू लगने से जो बुखार आ रहा है, वह वायरल बुखार है जो कि एक सप्ताह से पहले नहीं ठीक हो रहा, इसलिए मरीज को लगातार दवा लेनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के मेल फीमेल वार्ड में 90-60 पलंग हैं और मेल वार्ड में करीब 240 और फीमेल वार्ड में करीब 250 मरीज भर्ती हैं। फीमेल वार्ड की गैलरी में भी पलंग व ब्रेंच पर मरीज भर्ती हैं। यह तो तब हैं जब दिन में कई मरीज ऐसे भी आते हैं जो दवा लेकर घर चले जाते हैं।
वार्डों में नहीं हैं बेडशीट
जिला अस्पताल के वार्डों में पलंगों पर गद्दे तो पड़े हैं लेकिन उनसे बेडशीट गायब हैं। गद्दे भी कुछ पलंगों पर फटे हुए हैं। मरीजों का कहना हैं कि बेड शीट मांगने पर स्टाफ अनसुनी कर देता है। मजबूरन मरीजों को बिना बेडशीट के गद्दों पर ही इलाज कराना पड़ रहा है।
उनका कहना है....
जिला अस्पताल के मेल फीमेल वार्डों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं ।फिर भी कोई समस्या मेरे सामने आती हैं तो उनको भी तुरंत हल कर दिया जाता है ।डॉक्टर अनिल ओढ़ सिविल सर्जन जिला अस्पताल रायसेन
Tagsजिला अस्पतालमेल वार्ड90 पलंग240 के करीब मरीज भर्तीDistrict hospitalmail ward90 bedsaround 240 patients admittedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





