मध्य प्रदेश

BJP कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला में संगठन को सशक्त बनाने की अपील

Gulabi Jagat
2 Sept 2024 11:47 PM IST
BJP कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला में संगठन को सशक्त बनाने की अपील
x
Raisenरायसेन। 2 सितंबर 2024 सोमवार से प्रारंभ होने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला और समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में जिले के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने भाग लिय। जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा और जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। बीजेपी अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी और प्रभावशाली पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी के सदस्य बनने का अवसर हमें देश सेवा का गौरव प्रदान करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस सदस्यता अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और सेवा समर्पण से कार्य करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य कम से कम 50 नए सदस्य बनाने का होना चाहिए। जिससे संगठन का विस्तार और मजबूती हो सके।
सुधीर अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा का सदस्य बनना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं।बल्कि भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संगठन की संरचना और लक्ष्यों को समझने की महत्ता पर बल दिया।ताकि सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
बैठक के दौरान सभी मोर्चों के पदाधिकारियों से अभियान की तैयारियों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार साझा किए और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर और भगवान दास लोहट ने किया। और अंत में सभी का आभार व्यक्त जीतू ठाकुर द्वारा किया गया। इस कार्यशाला ने जिले में सदस्यता अभियान की दिशा को और स्पष्ट करते हुए, सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित और सक्रिय करने का काम किया। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्‍यक्ष डॉ भूपेन्‍द्र नागर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्‍यक्ष ओमप्रकाश मीणा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्‍यक्ष गायत्री नगरिया, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्‍यक्ष अजय सिंह जाट, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्‍यक्ष सूरज दौहरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्‍यक्ष सरदार बरकरे, अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा जिला अध्‍यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी, सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्‍यक्ष महामंत्री मौजूद रहे ।जिला स्‍तरीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का संचालन जिला भाजपा उपाध्‍यक्ष राकेश तोमर एवं भगवान दास लोहट ने आभार व्‍यक्‍त किया।
Next Story