मध्य प्रदेश

Anuppur : नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार रेत से लोड डंपर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा ,दो घायल

Tara Tandi
10 Jun 2024 4:40 PM IST
Anuppur  : नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार रेत से लोड डंपर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा ,दो घायल
x
Anuppurअनूपपुर : अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर ग्राम पसला में तेज रफ्तार रेत से भरा डंपर रविवार की मध्य रात्रि सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। इस घटना में ढाबे में कार्यरत दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके साथ ही डंपर चालक को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की मध्य रात्रि लगभग तीन बजे पसला के ग्रीन स्पॉट ढाबे में रेत से भरा डंपर क्रमांक एमपी-18 जेडबी-1364 तेज रफ्तार से ढाबे में जा घुसा, जिससे ढाबे में कार्यरत कर्मचारी बालशरण कोल निवासी पसला एवं युसूफ खान निवासी कोतमा को चोट आई है।
इसके साथ ही ढाबे की दीवार को भी तोड़ते हुए ढाबा में जा घुसा, जिससे ढाबे में रखे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में वाहन चालक को भी गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। ढाबा संचालक के द्वारा इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई गई है।
Next Story