- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Amethi: ड्रग्स रैकेट...
मध्य प्रदेश
Amethi: ड्रग्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पकड़ा तस्कर
Tara Tandi
18 May 2025 4:04 PM IST

x
Amethi अमेठी : मुखबिर की सूचना पर कल सुबह अमेठी पहुंची बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जिले के सबसे बड़े गांजा तस्कर और उसके ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 11 घंटे चली छापेमारी में तस्कर के घर और कार से लाखों रुपए कीमत का अवैध गांजा बरामद हुआ.तस्कर के पास से दो लग्जरी कारें समेत हजारों रुपए बरामद हुए.मौके से पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया लिया है.तस्कर के खिलाफ गौरीगंज थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
दरअसल बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज के सम्राट फैक्ट्री के पास एक बलेनो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरा हुआ है. सूचना मिलते ही हरकत में आई टास्क फोर्स ने उच्च अधिकारियों से आदेश लेकर मुखबिर के साथ अमेठी पहुंची. मुखबिर द्वारा बताए गए लोकेशन पर खड़ी बलेनो कार को जब टीम ने चेक किया था उसमें कई पैकेटों में छुपा कर रखी गई.
अवैध गांजा बरामद हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अवैध गांजे के भंडारण को अपने घर में बताया.टीम का नेतृत्व कर रही पुलिस उपाधीक्षक बीनू सिंह के साथ उप निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक सूरज सिंह, कांस्टेबल कमलेश पांडेय, कांस्टेबल अरविंद सिंह,कांस्टेबल दीपक कुमार,कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे कांस्टेबल आदिल हाशमी,मखदूम आलम,सहबान समेत अन्य टीम को सदस्यों के साथ तस्कर के घर पहुंची तो घर के अंदर बने गौशाला और तहखाना में काफी नीचे छुपा कर रखी गई अवैध गांजे को बरामद किया. टीम ने जब गांजे की तौल कराई तो गंज 100 किलो 200 ग्राम निकला. तस्कर के पास से 30 हजार 600 रुपए,मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ है.
अरबों का मालिक है तस्कर त्रिलोचन गिरी
एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा पकड़ा गया तस्कर त्रिलोचन गिरी जिले का सबसे बड़ा गांजा तस्कर है।त्रिलोचन पिछले कई सालों से अवैध गांजे की तस्करी का कारोबार कर अकूत संपत्ति इकट्ठा की है. त्रिलोचन का पूरे गोंसाई जंगल रामनगर में करोड़ों रूपए कीमत का आलीशान मकान है. इसके साथ गांव में कई बेशकीमती मकान है और गौरीगंज हाइवे पर भी दो मंजिला आलीशान मकान है. त्रिलोचन का गौरीगंज कस्बे में तीन मकान है जबकि लखनऊ में भी कई मकान है जिसकी कीमत करोड़ो में है.गौरीगंज थाने में तस्कर के खिलाफ धारा 8,20,29 और 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
TagsAmethi ड्रग्स रैकेटबड़ी कार्रवाईपुलिस पकड़ा तस्करAmethi drug racketbig actionpolice caught smugglerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





