- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Alirajpur: सर्व हिंदू...
मध्य प्रदेश
Alirajpur: सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर रंगपंचमी में निकली रंगारंग फाग यात्रा
Gulabi Jagat
19 March 2025 11:36 PM IST
x
Alirajpur। फाल्गुनी बँयार ओर होली पर्व के चलते सर्व हिंदू समाज फाग उत्सव समिति के आह्वान पर नगर में रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को रंगारंग फाग यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या मे महिला-युवाजन शामिल हुवे ओर रंगपंचमी पर नाचते-गाते हुवे जमकर होली का लुत्फ़ उठाया ।
फाग यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
स्थानीय फाग उत्सव समिति द्वारा आयोजित फाग यात्रा नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टेण्ड से प्रारंभ हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुवे रामदेव मंदिर चौक पर पहुंची, जहाँ पर यात्रा का समापन किया गया । यात्रा मे शामिल लोगो का जगह-जगह जलपान, आईसक्रीम ओर शीतलपेय से स्वागत किया गया । यात्रा मे पुरुष-महिला ओर युवाजन डीजे की धुन ओर गायक शंशाक तिवारी के भजनो ओर गीतों पर जमकर थिरकते हुवे नज़र आए । यात्रा मे चल रही मशीनों से रंग, ग़ुलाल ओर पुष्प की वर्षा की जा रही थी, वही फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी की बौछारे छोड़ी जा रही थी । यात्रा मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, मप्र आदिवासी विकास परिषद उपाध्यक्ष महेश पटेल, सांसद अनिता चौहान, कलेक्टर डॉ.अभय बेडेकर, एसपी राजेश व्यास सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुवे, जिनका समिति द्वारा रंग-ग़ुलाल लगाकर स्वागत किया गया । यात्रा मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौहान, आदिवासी नेता पटेल होली के रंग मे रंगे हुवे नज़र आए ओर नृत्य करते हुवे दिखाई दिए। उन्होंने फाग यात्रा मे शामिल होकर रंगपंचमी का लुत्फ़ उठाया ओर लोगो को शुभकामनायें दी । पर्व के चलते आमजन ओर युवाओं की टोलिया शाम चार बजे तक होली के रंग से रंगे हुवे नज़र आए। इधर यात्रा के चलते नगर की अधिकांश दुकाने बंद रही, वही यात्री बसो का आवागमन भी प्रभावित रहा ।
Tagsसर्व हिंदू समाजरंगपंचमीरंगारंग फाग यात्राAll Hindu societyRangpanchamicolorful Faag Yatraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





