मध्य प्रदेश

Naib Tehsildar सांची का रीडर घूस लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Gulabi Jagat
3 Jan 2026 11:30 PM IST
Naib Tehsildar सांची का रीडर घूस लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
x
Raisen। रायसेन जिले की सांची तहसील के नायब तहसीलदार के रीडर का सरेआम रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है ।यह पूरा मामला लाइव वीडियो में कैद हो गया है। वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार का रीडर राजेश गीते अपने सरकारी दफ्तर में घूस लेते हुए नजर आ रहे हैं । एक मामले में जमानत करने के बदले सरेआम रिश्वत ले रहा थे। वायरल इस वीडियो में रुपए की लेनदेन की पूरी तस्वीर दिखाई दे रही है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।नायब तहसीलदार के रीडर राजेश गीते का वीडियो सामने आने के बाद आला अफसरो ने मामले को बड़े गंभीरता से लिया। इधर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने तत्काल प्रभाव से तहसीलदार के रीडर राजेश गीते को सस्पेंड कर दिया है।मामले की आगे जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है ।दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Next Story