मध्य प्रदेश

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत गठित समिति की बैठक आयोजित

Gulabi Jagat
29 March 2025 7:46 PM IST
कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत गठित समिति की बैठक आयोजित
x
Raisen। नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिय, डीएफओ विजय कुमार, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा ने जिले को नशामुक्त बनाने की जा रहीं गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए। विद्यालयों महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को निर्देश दिए कि संयुक्त दल बनाकर मेडिकल दुकानों की सतत् जांच की जाए। इसी प्रकार जिले में स्थित केमिकल या दवाईयां बनाने वाले औद्योगिक संस्थाओं की नियमित जांच की जाए। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग मनोज बाथम द्वारा नशामुक्ति हेतु किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया गया। बैठक में बताया गया कि जिले के सांची में उत्कर्ष नशामुक्ति एवं पुर्नवास केन्द्र संचालित है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story