- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शराब दुकान में चोरी का...
मध्य प्रदेश
शराब दुकान में चोरी का हुआ भंडाफोड़ तीन आरोपियों को Salampur पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gulabi Jagat
29 Dec 2025 11:22 PM IST
x
Raisen, रायसेन। जिले की सलामतपुर पुलिस ने 12 घंटेके भीतर शराब दुकान में हुई चोरी का किया खुलासाकिया। चोरी की इस प्रकरण में शामिल तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। सलामतपुर थाने के टीआई दिनेश सिंह रघुवंशी के मुताबिक बीती रात्रि करीब 11:30 बजे फरियादी सत्यनारायण पिता बाबूराम शिवहरे (उम्र 50 वर्ष, हाल निवासी मुक्तापुर कलारी, सेल्समैन) ने दुकान बंद कर ताला लगाकर सो गए। सुबह 5:30 बजे नींद से जागने पर पीछे का छोटा गेट खुला मिला, बैग के कपड़े बिखरे थे। दराज के कार्टून से लगभग 7,500 रुपये चिल्लर , रियलमी मोबाइल (कीमत 7,000 रुपये, जिओ सिम नंबर 7318502008) दुकान से 15 शराब की बोतलें (ओल्डमंग-02, फोक्स-02, मैजिक-02, ओलसीजन-02, एमडी-02, ओसी-01, आरएस-02, रोक फोर्ड-02; कुल मूल्य 11,600 रुपये) गायब पाई गईं। कुल चोरी का मूल्य 26,100 रुपये। छोटे गेट के नट खुले और टीन आधा फुट कटी हुई थी। रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
एसपी आशुतोष गुप्ता एसपी कमलेश खरपुसे एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में सलामतपुर टी आई श्री रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । टीआई श्री रघुवंशी को मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और बाद में तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
ये तीन आरोपी पकड़ाए....
आरोपी आसिफ उर्फ आरिफ उर्फ गोल्डी पिता अशफाक शाह (उम्र 30 वर्ष, नि. ग्वालटोली मोहल्ला नर्मदापुरम, हाल नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल)।अरुण उर्फ अमन उर्फ अभिषेक मालवीय पिता मचलसिंह मालवीय (उम्र 20 वर्ष, नि. वार्ड नं. 32 करैयाखेड़ा मार्ग गली नं. 8, विदिशा; हाल नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल)।अयान कुरेशी पिता शकील कुरेशी (उम्र 20 वर्ष, नि. नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गौतमनगर, भोपाल)। इन चोरों से कड़ी पूछताछ करने पर चोरी की वारदात कबूल की। दिनांक 29/12/25 को तीनों को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन (कुल मूल्य 80,000 रुपये) बरामद किया गया। टी आई श्री रघुवंशी ने बताया कि यह तीनों चोर बड़े शातिर और आदतन अपराधी हैं।
थाना प्रभारी सलामतपुर उनि दिनेश सिंह रघुवंशी, सउनि सुरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 297 गणेशराम रघुवंशी, आर. 353 राहुल रघुवंशी, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. 243 मंगलेश मालवीय, प्र.आर. 508 सुरेश बघेल, आर. 366 सौरभ रघुवंशी, आर. 352 रोहित गोस्वामी, आर. 140 रंजीत धाकड़, आर. 515 ब्रजेश ने आरोपियों को हिरासत में स्थानीय योगदान दिया ।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारशराब दुकानचोरीभंडाफोड़Salampur पुलिसगिरफ्तार
Next Story





