मध्य प्रदेश

Mandideep में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे कार में सवार लोग

Gulabi Jagat
16 Feb 2025 10:25 PM IST
Mandideep में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे कार में सवार लोग
x
Raisen। जिले में वाहनों की रफ्तार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है ।जिसकी वजह से आए दिन हाईवे, स्टेट हाईवे और अन्य सड़कों पर सड़क दुर्घटनाएँ घटित हो रही हैं । जिले के मंडीदीप थाने के अंतर्गत रविवार को शाम के समय स्टेशन रोड शक्ति माता मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने कर चालक को जोरदार टक्कर मार दी संयोग से कार में सवार लोग बाल- बाल बच गए।पुलिस ने बताया कि सड़क पर वाहनों का जाम सा लग गया था।बाद में मंडीदीप थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया।
Next Story